कोहली की धमाकेदार बैटिंग ने दिलाई भारत को जीत। - CG Sandesh

कोहली की धमाकेदार बैटिंग ने दिलाई भारत को जीत।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मेलबर्न में आज हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मात दी है।

कोहली की धमाकेदार बैटिंग ने भारत को जीत दिलाई है। यह मैच बहोत ही रोमांचक रहा जिसमे कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 82 रन बनाए और इनिंग के अंतिम गेंद में अश्वनी ने चौका मारकर भारत को जीत दिलाया।

इसके पहले इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहम के अर्धशतक व शान मसूद के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया।

भारत की पारी , विराट कोहली का अर्धशतक

भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 4 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा और उन्हें हैरिस राउफ ने 4 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। हैरिस राउफ ने सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। लेकिन कोहली ने अंत तक रहते हुए भारत को 4 विकेट से जीत दिलाई। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें