जुते-चप्पल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिन्दा जले 2 लोग, कई... - CG Sandesh

जुते-चप्पल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिन्दा जले 2 लोग, कई घायल

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की ख़बर सामने आई है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी. घटना की सुचना के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है.

बताया गया की यहां पर जुते-चप्पल बनाने का काम होता था। मिली जानकारी के मुताबिक छत के माध्यम से 300 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे, अभी सर्च ऑपरेशन जारी है. आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। अभी कूलिंग में 2-3 घंटे और लग सकते हैं.

DCP आउटर-नॉर्थ, दिल्ली ने कहा 20 लोगों को बचाया गया है, 18 लोग घायल हैं और 2 लोगों की मृत्यु हुई है.


अन्य सम्बंधित खबरें