जंजीर से बांधकर दरवाजे से लटकाया, कुत्ते को दी ऐसी दर्दनाक मौत
कुत्तों को हमेशा से इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. दरअसल, यहां लोनी के पास ट्रॉविका सिटी के इलाइचीपुर में एक कुत्ते को दो युवकों ने बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, यह यह घटना 3 महीने पुरानी है. लेकिन इसका वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
वीडियो में देखा गया कि बेरहम युवकों कुत्ते को जंजीर से बांधकर दरवाजे से लटका दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने FIR दर्ज कर ली. पुलिस की टीम ने वीडियो में दिख रहे युवकों को ढूंढ निकाला और उनसे पूछताछ शुरू की. पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह उनका पालतू कुत्ता था. वह काफी समय से बीमार था इसलिए उन्होंने उसे मार डाला.
इससे पहले कानपुर में भी एक युवक ने सड़क किनारे सो रहे कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी थी. घटना का वीडियो भी सामने आया था. इसमें दिखा कि कुत्ता एक गली के किनारे सो रहा है. तभी आरोपी युवक जैकी हाथ में पत्थर लेकर कुत्ते के पास पहुंचा. फिर उसके मुंह पर पत्थर मार दिया. उसने इतनी जोर से पत्थर कुत्ते के मुंह पर मारा कि कुछ ही सेकेंड में कुत्ते की मौत हो गई. घटना के बाद जैकी को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी अपनी हरकत पर गर्व कर रहा था
वायरल वीडियो जूही थाना क्षेत्र का था. सड़क किनारे चुपचाप सो रहे कुत्ते को पत्थर से कुचल कर मारने के बाद आरोपी जैकी अपनी हरकत पर गर्व कर रहा था. दरअसल, कुत्ते की मौत के बाद इलाके के किसी शख्स ने जैकी का वीडियो बना लिया था. मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि कुत्ते ने कुछ नहीं किया था. वो जैकी पर भौंक भी नहीं रहा था. वहीं, जैकी का कहना था कि कुत्ता उस पर पहले भौंका था, इसलिए उसने उस पर पत्थर मारा.