वाहन चलाते समय फोन के इस्तेमाल के कारण हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए 1,040 लोग - रिपोर्ट
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में कुल 1,997 सड़क दुर्घटनाएं चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल किए जाने के कारण हुईं, जिनमें 1,040 लोगों की जान चली गई।
'भारत में सड़क दुर्घटनाएं- 2021' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि 555 सड़क दुर्घटनाएं लाल बत्ती पार करने के कारण हुईं और 2021 में ऐसी घटनाओं में 222 लोगों की जान चली गई।
अन्य सम्बंधित खबरें