इस दिन तक किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान योजना की अगली ... - CG Sandesh

इस दिन तक किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दे रही है, यह राशि 2 हज़ार रुपये के 3 किस्तों में जारी की जाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को जल्द ही अगली क़िस्त प्रदान की जाएगी। किसानों का पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का उनका जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लोहड़ी और मकर संक्रांति से पहले केंद्र सरकार देश भर के 10 करोड़ से ज्यादा पीएम किसान योजना लाभार्थियों के खाते में 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अबतक इसको लेकर कोई सरकारी यानी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

प‍िछले द‍िनों केंद्रीय कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर ने योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट द‍िया है. छत्‍तीसगढ़ के अध‍िकतर क‍िसानों ने अभी तक भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC नहीं कराया है. केंद्र की तरफ से पीएम क‍िसान में हो रही गड़बड़ को रोकने के ल‍िए सख्‍त कदम उठाए जा रहे हैं. अगली क‍िस्‍त पाने के ल‍िए भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC जरूरी हैं. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर ने बताया था क‍ि छत्‍तीसगढ़ में 27,43,708 किसान पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में सक्रिय हैं.

उन्‍होंने आगे बताया लेक‍िन पीएम किसान योजना की आगामी क‍िस्‍त महज 19,75,340 किसानों को ही मिल सकेगी. बाकी क‍िसानों ने अब तक भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और KYC की प्रक्र‍िया को पूरा नहीं क‍िया है. यद‍ि क‍िसी क‍िसान ने भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC नहीं कराया है तो उसे 13वीं क‍िस्‍त का लाभ नहीं म‍िलेगा. पीएम क‍िसान से जुड़ी क‍िसी भी प्रकार की मदद या जानकारी के ल‍िए टोल फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें