सरकार ने थोक ग्राहकों के लिए गेहूं के दाम घटाए
बाजार में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के स्टॉक को निकालने के बावजूद गेहूं के दाम ऊंचे बने हुए हैं। ऐसे मे केंद्र सरकार ने भारत भर में ई-नीलामी के जरिये थोक ग्राहकों को गेहूं की नीलामी 2,350 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर करने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार ने ढुलाई शुल्क को भी हटा दिया है।
इसके साथ ही सरकार ने नेफेड, एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार के लिए एफसीआई के गेहूं का दाम 23.50 रुपये से घटाकर 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें