प्रधानमंत्री ने बिल गेट्स से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मेरी बातचीत ने स्वास्थ्य, विकास और जलवायु के क्षेत्र में भारत द्वारा की जाने वाली प्रगति के बारे में पहले से अधिक आशावान बना दिया है - बिल गेट्स
प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास है कि को-विन विश्व के लिये आदर्श है, और मैं इससे सहमत हूं - बिल गेट्स
भारत यह दर्शा रहा है कि जब हम नवाचार में निवेश करते हैं, तो क्या से क्या संभव हो जाता है - बिल गेट्स
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बिल गेट्स से मुलाकात की। गेट्स ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भारत की अपनी हाल की यात्रा पर अपने ‘उद्गार’ साझा किये थे जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः “ @BillGates से मिलकर प्रसन्नता हुई और हमने प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उनकी विनम्रता तथा बेहतर और अधिक चिरस्थायी ग्रह की रचना करने का उनका उत्साह स्पष्ट दिखाई देता है।”