किसान कर लें ये दो काम, आने वाली है पीएम किसान योजना की अगली... - CG Sandesh

किसान कर लें ये दो काम, आने वाली है पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त

पीएम किसान योजना की 13वीं क़िस्त आने के बाद अब किसानों को 14वीं क़िस्त का इन्तजार है. योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये देती है. अब जल्द ही किसानों के खातों में पीएम किसान स्कीम की 14वीं किस्त ट्रांसफर होने वाली है। माना जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते में सरकार यह किस्त जारी कर सकती है।


कर लें ये दोनों काम

पात्र किसान अगर इस योजना की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो उन्हें 2 काम पूरे करने जरूरी हैं। पहला- उन्हें अपनी ई-केवाईसी पूरी करनी होगी। अगर आपने अभी तक भी पीएम किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है, तो जल्द करवा लें। पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या सीएससी सेंटर में जाकर ई-केवाईसी को पूरा किया जा सकता है।

साथ ही किसानों की जमीन का भू-सत्यापन भी होना जरूरी है। किसान अपने पास के कृषि कार्यलय में जाकर भू-सत्यापन करा सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें