प्रेमी के साथ भागी बेटी तो परिवार ने मरा हुआ मान छपवाया शोक ... - CG Sandesh

प्रेमी के साथ भागी बेटी तो परिवार ने मरा हुआ मान छपवाया शोक सन्देश, 13 जून को मृत्यु भोज

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की एक युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गयी और अपने परिवार वालों को पहचानने से इनकार कर दिया. नाराज परिजनों ने उसके नाम से शोक सन्देश छपवाकर रिश्तेदारों को बाँट दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक लड़की अपनी ही जाति के युवक के साथ घर से भाग गई. परिवार की शिकायत पर पुलिस लड़की को ढूंढ लाई. परिजनों की मौजूदगी में लड़की से बात की गई. लड़की ने परिजनों को पहचानने से इंकार कर दिया और युवक के साथ चली गई.

बेटी के इस फैसले से परिवार इतना आहत हुआ कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा हुआ मान लिया है और बड़ा फैसला करते हुए उसके नाम का शोक संदेश छपवाया है. इसमें बेटी की मौत हो जाने और 13 दिन बाद गोरनी (मृत्यु भोज) में शामिल होने के लिए लोगों को बुलाया गया है. कार्ड जानने वालों और रिश्तेदारों के यहां पहुंचा दिए गए हैं.

वहीं, परिवार का इस फैसले और शोक संदेश वाले कार्ड की चर्चा सोशल मीडिया पर भी है. कार्ड की तस्वीर वायरल हो रही है. उसमें लड़की की तस्वीर छपी हुई है. जीवित लड़की को मृत बताया गया और मृत्यु भोज की तारीख लिखी हुई है.

दरअसल, हुआ यह कि रतनपुरा ग्राम की युवती अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के युवक के साथ घर से भाग गई. इस पर परिजनों ने हमीरगढ़ थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने जब युवती को ढूंढ कर परिजनों की मौजूदगी में उससे बात की तो उसने अपने परिजनों को पहचानने से साफ इंकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ चली गई.

इसके बाद परिजनों ने यह कह दिया कि हमारी बेटी तो मर चुकी है और उन्होंने शोक संदेश छपवाते हुए युवती को देहांत हो जाने की बात उसमें लिखा दी. शोक संदेश में 1 जून 2023 को प्रिया का देहांत होने जाना लिखा गया और 13 जून को मृत्यु भोज की तारीख रखी गई है.

शोक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल
अब यह शोक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम, एफबी से लेकर ट्वीटर तक तेजी से शोक संदेश की तस्वीर वायरल की जा रही है और नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ परिवार के इस फैसले को सही बता रहें हैं तो कुछ गलत.


अन्य सम्बंधित खबरें