भारत का आदित्य- एल 1 चला सूरज की ओर, क्या सूर्य पर उतरेगा आद... - CG Sandesh

भारत का आदित्य- एल 1 चला सूरज की ओर, क्या सूर्य पर उतरेगा आदित्य एल-1 ?... जानें डिटेल

आदित्य- एल 1 को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है और तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. ये यान सूर्य से जुड़े अध्ययन करेगा. आदित्य- एल1 सूर्य के लिए भारत का पहला मिशन है. कई देश पहले ही सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन भेज चुके हैं.

भारतीय स्पेस एजेंसी ने आगे कहा, "सूर्य गैस का एक विशाल गोला है और आदित्य-एल1 सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगा. आदित्य-एल1 न तो सूर्य पर उतरेगा और न ही सूर्य के करीब आएगा." इसरो ने दो ग्राफ के जरिए इस मिशन को लेकर और अच्छी तरह से जानकारी दी.

आदित्य-एल1 मिशन में अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु-1 (एल-1) के चारों ओर एक होलो ऑर्बिट में रखा जाएगा. ये पृथ्वी से लगभग 1.5 लाख किमी दूर है. एल-1 बिंदु पर ग्रहण का असर नहीं पड़ता और इस जगह से सूरज को लगातार देखा जा सकता है.



अन्य सम्बंधित खबरें