फ्लिपकार्ट पर इस दिन तक मिलेगा बम्पर डिस्काउंट, भारी छूट के साथ खरीद पाएंगे कई सामान
Flipkart पर Big Billion Days Sale जारी है. ये साल की सबसे बड़ी सेल होती है. इसमें स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से लेकर फेशन और ब्यूटी तक पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने पेज लाइव करके ऑफर्स बता दिए थे. यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू है जो 15 अक्टूबर तक चलेगी. इस सेल में ग्राहक स्मार्टफोन्स, टीवी से लेकर कई आइटम्स पर भारी छूट पा सकते हैं. (Flipkart Big Billion Days Sale Date) इसका मतलब लोगों के पास सेल ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए पूरे एक हफ्ते का समय होगा, जो कि काफी लगता है.
सेल के दौरान ग्राहकों को कई आइटम्स पर छूट मिल रही है. ऑफर्स की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर फ्लिपकार्ट 50 से 80 फीसदी तक की छूट दे रहा है. इसके अलावा बेस्ट सेलिंग टैबलेट पर ग्रहकों को 70 फीसदी और मॉनिटर्स पर 70 फीसदी छूट मिलेगी. इसके अलावा, जिन ग्राहकों को टीवी और होम अप्लायंसेस खरीदने हैं, तो वो इस सेल में आइटम्स पर 80 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं. वहीं ग्राहक टॉप 4K स्मार्ट टीवी पर 75 फीसदी और फ्रिज पर 70 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं.
इतना ही नहीं, फैशन आइटम पर फ्लिपकार्ट की सेल में 60-90 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है. ब्यूटी और स्पोर्ट्स प्रोडक्ट पर कंपनी 60-80 फीसदी तक का डिस्काउंट देगी. फर्नीचर पर सेल में 85 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा. खाने-पीने के समान को 70 फीसदी तक की छूट के साथ खरीद पाएंगे. फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग पर भी छूट होगी.
फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन गैर-महानगरों का दबदबा रहा। पहले दिन की सेल में 60 प्रतिशत ऑर्डर गैर-महानगरों या छोटे शहरों से आए। सबसे अधिक ऑर्डर मोबाइल फोन, उपकरणों और जीवनशैली उत्पादों के लिए थे। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि बाजार में लाइफस्टाइल उत्पाद विक्रेताओं ने त्योहार से पहले की अवधि की तुलना में दिए गए ऑर्डर की संख्या में 10 गुना वृद्धि देखी। इसके बाद फर्नीचर (8 गुना) और इलेक्ट्रॉनिक्स (7 गुना) का स्थान रहा। सात अक्टूबर के बिक्री के आंकड़ों का हवाला देते हुए बयान में कहा गया, ‘‘60 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से दिए गए थे।’’ सात अक्टूबर को शुरू हुई ‘सेल’ के पहले दिन कंपनी के पोर्टल पर 9.1 करोड़ लोग आए।
फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा खरीदार बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद से आए। इसके बाद मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और गुरुग्राम का स्थान रहा। बयान में कहा गया, ‘‘दिलचस्प बात यह है कि, हिसार, लखनऊ और पटना भी उन शीर्ष शहरों में शामिल थे, जहां त्योहारी खरीदारों द्वारा दिए गए ऑर्डर में वृद्धि देखी गई।’’