दृष्टि आईएएस, खान स्टडी ग्रुप आईएएस सहित 20 कोचिंग को नोटिस ... - CG Sandesh

दृष्टि आईएएस, खान स्टडी ग्रुप आईएएस सहित 20 कोचिंग को नोटिस जारी, 4 संस्थानों पर लगाया गया जुर्माना

भ्रामक विज्ञापन देने वाले आईएएस कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने आज सोमवार को 20 अकादमियों को नोटिस जारी किया, साथ ही 4 संस्थानों पर 1-1 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है। जिन कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें राउज आईएएस स्टडी सर्किल, चहल एकेडमी, आईक्यूआरए आईएएस और आईएएस बाबा शामिल हैं।

संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए सीसीपीए ने कहा कि यूपीएससी के तीन चरण हैं – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार, जबकि यह देखा गया है कि अधिकांश रैंक धारकों ने इन कोचिंग संस्थानों से केवल मॉक इंटरव्यू लिए थे. वहीं मौजूदा कोचिंग संस्थानों ने अपने पूर्व छात्रों के रूप में रैंक धारक छात्रों की बढ़ी हुई संख्या दिखाई थी.

इन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी
वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट, चहल अकादमी, खान स्टडी ग्रुप आईएएस, एपीटीआई प्लस, एनालॉग आईएएस, शंकर आईएएस, श्रीराम आईएएस, बायजूस आईएएस, अनअकैडमी, नेक्स्ट आईएएस, दृष्टि आईएएस, इकरा आईएएस, विजन आईएएस, आईएएस बाबा, योजना आईएएस, प्लूटस आईएएस, एएलएस आईएएस, राव आईएएस स्टडी सर्किल।

कोचिंग इंडस्ट्री 58,000 करोड़ की

सीसीपीए के अनुसार, कोचिंग उद्योग का मौजूदा बाजार राजस्व करीब 58,088 करोड़ रुपये है। कोचिंग के लिए 2 लाख छात्र सालाना राजस्थान के कोटा जाते हैं। वहीं, दिल्ली यूपीएससी-सीएसई कोचिंग का गढ़ मानी जाती है।


अन्य सम्बंधित खबरें