बस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की म... - CG Sandesh

बस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस ने शनिवार को यहां दक्षिणी रोहिणी में एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे अवंतिका में विश्राम चौक के पास हुआ। बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस के पास घटना का सीसीटीवी फुटेज है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। इसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस के चालक ने वाहन से निंयत्रण खो दिया होगा। पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें