किसानों के खाते में इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं क़ि... - CG Sandesh

किसानों के खाते में इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं क़िस्त...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का हस्तांतरण 15 नवंबर, 2023 को होगा. 8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त DBT के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी. किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र छोटे और सीमांत किसानों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है.

पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में एक है. जिसमें किसानों को आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों में 6 हजार रुपये सालाना राशि, तीन किस्तों में सीधे ट्रांसफर की जाती है. पीएम किसान की 15वीं के 2,000 रुपये 8 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. 15वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेंगे जिनके नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में होंगे. ऐसे में किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें