पीएम किसान योजना की राशि जारी, खाते में नहीं पहुंची तो यहाँ करें सम्पर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के खाते में 15वीं किस्त जारी कर दी है. पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में 8 करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के तौर पर 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं.
बता दें कि पीएम किसान के लाभार्थियों को 6,000 रुपये का सालाना नकद लाभ दिया जाता है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. 14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी की गई थी.
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको पीएम किसान की किस्त मिल पाई है तो आप आप किसान ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें