प्रत्याशी घोषणा के पहले स्वागत की तैयारी में जुटे डी.सी पटेल... - CG Sandesh

प्रत्याशी घोषणा के पहले स्वागत की तैयारी में जुटे डी.सी पटेल के समर्थक.

 बसना विधानसभा से भाजपा के दावेदारों में से एक दुर्गाचरण पटेल के समर्थक प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही स्वागत की तैयारी में जुट गए है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आस-पास से कई गाँव लोग इस स्वागत की तैयारी में पिथौरा पहुँचने की तैयारी में है, समर्थकों का कहना है कि डी.सी पटेल को बसना विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बना दिया है. और हम उन्ही के स्वागत हेतु पिथौरा जाने की तैयारी में है

इस खबर ने मानों अन्य दावेदारों के समर्थकों की नींद उड़ा रखी है, और वे लगातार इस बात की पुष्टि करने में जुटे है कि सच में डी.सी पटेल को टिकट दे दिया गया है. मगर इस बात की पुष्टि तभी की जा सकती है जब इस बात की आधिकारिक घोषणा हो जाए.

वही युवा मोर्चा के अध्यक्ष कामेश बंजारा ने कहा है कि पार्टी जिसे भी टिकट दे भाजपा की जीत तय है, भाजपा के सभी कार्यकर्ता कोई भी प्रत्याशी के लिए एक जुट होकर कार्य करेंगे.     


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें