किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन देगी सरकार, जानें योजना की डिटेल...
किसान भाई सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम किसान मानधन योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस योजना के तहत किसान भाइयों को 60 वर्ष की उम्र के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान की जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाइयों को हर माह 55 से 200 रुपये जमा करने की जरूरत होती है.
यदि किसी किसान भाई की मृत्यु हो जाती है, तो
पीएम किसान मानधन योजना
के तहत किसान के पति/पत्नी पेंशन का 50% पाने के हकदार होंगे. पारिवारिक पेंशन केवल पति-पत्नी पर लागू होता है और बच्चे इसके लाभार्थी नहीं होंगे.
इन्हें मिल सकता है लाभ
पीएम किसान मानधन योजना (PMKMY) का लाभ 18 से 40 वर्ष की उम्र के किसानों को मिल सकता है. इसमें उम्र के हिसाब से हर महीने आंशदान करने पर 60 वर्ष की उम्र के बाद 3,000 रुपये मंथली या सालाना 36,000 रुपये पेंशन मिलेगा. हर महीने 55 से 200 रुपये का अंशदान करना होगा. सब्सक्राइबर्स की उम्र अंशदान पर निर्भर करती है.
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेतों की खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
कौन हैं पात्र
- छोटे व सीमांत किसान
- दो हेक्टेयर या फिर इससे कम कृषि भूमि वाले किसान भाई
- आवेदन की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए