75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया रा... - CG Sandesh

75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद देश का राष्ट्रगान गाया गया और प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता एवं प्रगति, बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं और देश में बढ़ती नारी शक्ति को प्रदर्शित किए जाने की शुरुआत हुई। भव्य परेड में दुनिया ने देश की सैन्य और सांस्कृतिक को देखा। 

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर इस भव्य कार्यक्रम का गवाह बने। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। यह छठा मौका था जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बना है। स्वदेशी बंदूक प्रणाली 105-एमएम इंडियन फील्ड गन के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। फिर 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर फूलों की वर्षा की।


अन्य सम्बंधित खबरें