किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 2 की जगह मिल सकती है 3 हजार रुपये की किस्त?... जानें डिटेल
भारत सरकार अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसमें से एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है।
वहीं, इन सबके बीच किस्त के पैसे बढ़ने को लेकर चर्चा है कि लाभार्थियों को मिलने वाली किस्त के पैसों में बढ़ोतरी हो सकती है। तो चलिए ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या किस्त के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है या नहीं।
दरअसल, मौजूदा समय में लाभार्थियों को हर किस्त में 2 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पहली किस्त से लेकर 15वीं किस्त तक में किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिला, जो सीधा उनके बैंक खाते में भेजा गया। इन दिनों इस बात की चर्चा तेज है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे में बढ़ोतरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सम्मान निधि को बढ़ाया जा सकता है।
जहां अब तक पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, तो वहीं इस पैसे को बढ़ाकर सालाना 12 हजार रुपये किया जा सकता है। ऐसे में 2 हजार रुपये की किस्त बढ़कर 4 हजार रुपये मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका लाभ महिला किसानों को मिल सकता है। वहीं, इसकी घोषणा एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।