पीएम आवास योजना के तहत अगले 5 साल में बनाए जाएंगे और 2 करोड़... - CG Sandesh

पीएम आवास योजना के तहत अगले 5 साल में बनाए जाएंगे और 2 करोड़ घर...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक तीन करोड़ घर बनाए गए हैं और अगले 5 साल में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे । इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। जिन घरों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे, उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिल सकेगी। ऐसे में सरकार के अनुसार हर परिवार के 15 से 18 हजार रुपये साल में बचेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें