CTET का रिजल्ट देखें यहाँ से, जानिए क्या रहा कट-ऑफ - CG Sandesh

CTET का रिजल्ट देखें यहाँ से, जानिए क्या रहा कट-ऑफ

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. उम्मीदवारों को लंबे समय से नतीजों का इंतजार था. इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स CTET January 2024 के रिजल्ट ऑफिशियस वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आइए यहां जानते हैं कि CTET जनवरी 2024 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं.

गौरतलब है कि CTET 2024 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया गया था. सीबीएसई द्वारा देश भर के 135 शहरों में 3,418 परीक्षा केंद्रों पर सीटीईटी 2024 आयोजित की गई थी. पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक और पेपर 2 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था.

इतने कैंडिडेट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दोनों पेपर्स के लिए कुल 26,93,526 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से लगभग 84 फीसदी कैंडिडेट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इन कुल उम्मीदवारों में से सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा के पेपर 1 के लिए 9,58,193, और पेपर 2 के लिए 17,35,333 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे.

कट-ऑफ
वहीं, बात करें सीबीएसई सीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स 2024 की तो जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 60 प्रतिशत रहा. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स का परीक्षा में कट-ऑफ 55 प्रतिशत होना चाहिए.

यहाँ से देखें रिजल्ट - क्लीक करें


अन्य सम्बंधित खबरें