इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त आज जारी की जाएगी. कई किसानों को यहाँ राशि नहीं मिलेगी. ऐसे किसान जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार गलत ढंग से इस योजना का लाभ उठा रहे किसानों के प्रति काफी सख्त है।
इस कारण अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ देशभर के कई किसानों को नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन किसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके खाते में सरकार अगली 16वीं किस्त के पैसे नहीं भेजेगी।
वे किसान जिन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके खाते में योजना की 16वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उन किसानों के खाते में भी 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।
वे किसान जिन्होंने योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। ऐसे में योजना का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इन जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।
अन्य सम्बंधित खबरें