news-details

बसना : श्री श्री बुढ़ादेव देवालय निर्माण में कुंभ भराई के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भण्डारा का आयोजन

बसना अंचल गढ़फुलझर के गढ़ किला को आस्था के रूप में माना जाता है। आदिवासी समाज के आराध्यदेव बुढ़ादेव जी का देवालय निर्माण गढ़फुलझर के गढ़ में किया जा रहा है। नवनिर्मित देवस्थल पर बूढ़ादेव देवालय का निर्माण लगभग अब पुरा होने को है।

इस अवसर पर फुलझर राज गोंड समाज के श्री श्री बुढ़ादेव मंदिर निर्माण समिति गढ़फुलझर पुरखा शक्ति के प्राचीन परम्परा को जीवन्त रखते हुए ईष्ट देव छत्रपति श्री बुढ़ादेव गढ़ शक्ति देवी देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु कुम्भ भराई महापूजन महोत्सव का आयोजन 8 मई बैशाख कृष्ण पक्ष 15 अमावस्या को किया गया। 


देवालय स्थल में सर्वप्रथम ईष्ट देव बुढ़ा देव का पूजा अर्चना कर प्रकृति शक्ति और धनई कोदई दाई का आह्वान कर कुंभ भराई का कार्य शुरू किया गया। जिसमें हजारों की तादात में समाज के लोग अष्टधातु, अन्न दान करते हुए महापूजा में सम्मिलित हुए। यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई. उपयुक्त जानकारी सामजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पोर्ते ने दी.




अन्य सम्बंधित खबरें