इन राज्यों के लिए  बारिश का अलर्ट जारी - CG Sandesh

इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

दिल्‍ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात तेज आंधी और कुछ जगहों पर बारिश के बाद मौसम का मिज़ाज बदल गया है. तापमान में गिरावट हुई है और इससे गर्मी में थोड़ी राहत मिली है. शनिवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज की जा सकती है. 14 मई तक दिल्‍ली का तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की उम्‍मीद है.

छत्तीसगढ़ में 13 मई से बारिश की संभावना जताई जा रही है. बारिश से प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को भी धूलभरी आंधी-बारिश की संभावना है. शनिवार और रविवार की देर शाम हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है. आंधी के बाद हल्की बारिश की संभावना है. शनिवार 11 मई को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है. वहीं रविवार 12 मई को अधिकतम तापमान 37 और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है.

13 मई सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच सकता है. सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्‍की बारिश हो सकती है. वहीं 14 मई मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच सकता है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 15 मई बुधवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं. बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्‍यूनतम 25 डिग्री रहेगा, हालांकि आंशिक बादल रहेंगे.

लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को तापमान और बढ़ जाएगा और ये 42 डिग्री पर पहुंचेगा. साथ ही आसमान भी साफ रहेगा और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी. इस बीच न्‍यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. दिल्‍ली में 16 मई गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और 17 मई शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है.

इन राज्‍यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए दिल्‍ली-एनसीआर में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही उत्‍तराखंड, तमिलनाडु, राजस्‍थान में बारिश और हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, कर्नाटक, केरल और मणिपुर में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है.


अन्य सम्बंधित खबरें