CG : पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ - CG Sandesh

CG : पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

जांजगीर चांपा जिले से पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 11 मई को पेट्रोल पंप में काम करने गई थी. 

इसी दौरान ग्राम पुटपुरा निवासी भुनेश्वर उर्फ बीरू राठौर अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने आया और पीड़िता को बेईजत्त करने की नियत से अश्लील इशारे करते हुऐ छेड़छाड़ कर भाग गया. मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है.

आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 354,(क) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें