दूल्हे ने दुल्हन पर कर दिया ऐसा कमेंट कि मच गया बवाल, लौट गई बारात
नोएडा के जारचा एरिया के कलौंदा गांव में तीन दिन पहले दो दूल्हों की बारात बिना दुल्हन के लौट गई। आरोप है निकाह के बाद सलामी की रस्म पर जाने से दूल्हों के दोस्तों को रोक दिया गया। इससे नाराज होकर एक दुल्हे ने दुल्हन पर अश्लील कमेंट कर दिया। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर ग्रामीणों ने दोनों दूल्हों समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया। रातभर पंचायत के बाद दावत का खर्च देने पर समझौता हुआ और तलाक के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
अडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा, अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को गाजियाबाद के कलछीना गांव के दो भाइयों की जारचा के कलोंदा गांव में बारात आई थी। दोनों बहनें दुल्हन थीं। निकाह के बाद बारात की विदाई की अंतिम रस्म सलामी पर दूल्हे अपने दोस्तों को लेकर जा रहे थे। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग विरोध करने लगे। इसी के चलते छोटे दूल्हे ने दुल्हन पर अश्लील कमेंट कर दिया। इसको लेकर विवाद हो गया और ट्रक में लदा सामान उतार लिया गया।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी में हुए खर्च को लेकर दूल्हों समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया। रविवार रातभर पंचायतें हुई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे दावत में हुआ खर्च वापस देने पर उन्हें मुक्त किया गया और तलाक हुआ। इसके बाद दूल्हों को बिना दुल्हन के भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने शादी में आर्थिक मदद कीयुवतियों के पिता की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। बिरादरी के लोगों ने मिलकर दोनों बेटियों की शादी में दान दहेज और रुपयों से मदद की थी। रिश्ते के लड़की के चाचा नफीस ने बताया कि छोटे दूल्हे ने सलामी की रस्म पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे विवाद हो गया। बंधक जैसी कोई बात नहीं थी। दोनों पक्षों के लोगों ने बैठक कर फैसला किया। उसमें दावत खर्च के रुपये दिए गए। एडीसीपी ग्रेनो ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मन मुटाव हो गया था। शादी रद्द हो गई है, पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।