जानें कब किस राज्य में दस्तक देगा मानसून - CG Sandesh

जानें कब किस राज्य में दस्तक देगा मानसून

देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन मॉनसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है. उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा. वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है.

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है. इसी वजह से भारत में मॉनसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है. वहीं ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें