मंगेतर के साथ होटल में थी युवती, आग लगने से हुई मौत  - CG Sandesh

मंगेतर के साथ होटल में थी युवती, आग लगने से हुई मौत

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 स्थित मून होटल की चौथी मंजिल पर शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। होटल में आग लगने से कमरे में ठहरे युवक और युवती अंदर ही फंस गए। आग लगने की सुचना मिलते ही पुलिस और फायर कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई। वहीं युवक का इलाज अब भी जारी है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, होटल के कमरे में ठहरे युवक-युवती मंगेतर थे और अगले महीने शादी होने वाली थी। मृतिका 27 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट थी और नोएडा के सेक्टर-46 में रहती थी। वह अपने मंगेतर तरुण कुमार के साथ होटल मून गई थी, तभी ये हादसा हो गया। आग लगने से दोनों झुलस गए थे साथ ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इलाज के दौरान पलक ने दम तोड़ दिया और मयूर विहार फेज 1 दिल्ली निवासी इंजीनियर तरुण की हालत गंभीर बनी हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें