छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तरप्रदेश में लू से 28 की मौत... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तरप्रदेश में लू से 28 की मौत...

प्रचंड गर्मी और लू से मौतों का क्रम थम नहीं रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश में 13, छत्तीसगढ़ में छह, झारखंड में पांच और बिहार में चार की मौत हो गई। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्र इससे प्रभावित रह सकते हैं। रविवार को यूपी के चित्रकूट में दो मरीजों की मौत हो गई. जालौन में पांच, उन्नाव व कन्नौज में एक-एक व हमीरपुर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। फतेहपुर में एक पीएसी जवान की लू से मृत्यु हो गई। वहीं, प्रतापगढ़ में आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इससे जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। करीब दो घंटे तक आंधी रही।

आम गिरने से बागवानों को भी भारी नुकसान हुआ। पेड़ गिरने और वज्रपात की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। मौसम विभाग ने जलौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व इसके आसपास में लू की चेतावनी जारी की है। रविवार को सर्वाधिक तापमान झांसी में 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अगले दो दिन भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। 

रविवार को झारखंड में लू से एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें पलामू और रामगढ़ के दो-दो युवक तथा चतरा की एक बच्ची शामिल है। राज्य में पिछले दो दिनों में लोगों को तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से भी मौसम सुहाना हुआ है।


अन्य सम्बंधित खबरें