बीजेपी सरकार बनने की खुशी में मिल रहा फ्री रिचार्ज, जानिए इस... - CG Sandesh

बीजेपी सरकार बनने की खुशी में मिल रहा फ्री रिचार्ज, जानिए इस मैसेज की सच्चाई...

लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इस मैसेज में 'प्रधानमंत्री फ्री रिचार्ज' और 'कांग्रेस सरकार फ्री रिचार्ज' नाम से दो योजनाओं के बारे में प्रचार किया जा रहा है। वायरल योजना प्रचार के अनुसार देश के सभी नागरिकों को 84 दिनों तक फ्री रिचार्ज देने का दावा किया जा रहा है। वायरल मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है।

दावा किया जा रहा है कि इस लिंक की मदद से यूजर्स लोकसभा चुनाव से पहले इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि जब इस दावे की पड़ताल की गई तो ये फर्जी निकला। पड़ताल में पाया कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है।


अन्य सम्बंधित खबरें