जानें कब तक आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त
पीएम किसान योजना की 17वीं क़िस्त जल्द ही जारी होने वाली है. बीती 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई थी. हर चार महीने बाद योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है.
दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती है। जैसे- 16वीं किस्त बीती 28 फरवरी को जारी हुई थी। ऐसे में नियम के तहत अब अगली किस्त यानी 17वीं किस्त जारी होने का समय जून में बन रहा है।
माना जा रहा है कि सरकार बनने के बाद जून महीने के आखिरी सप्ताह में ही 17वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अन्य सम्बंधित खबरें