नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में लेंगे पीएम पद की शपथ, यहाँ से द... - CG Sandesh

नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में लेंगे पीएम पद की शपथ, यहाँ से देख सकेंगे लाइव

लोकसभा चुनाव के नतीजों में विजयी होने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. NDA द्वारा सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी.

प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा. इसके अलावा आप इसे राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, PIB, नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं.

यहाँ से देखें यूट्यूब पर लाइव - क्लिक करें


अन्य सम्बंधित खबरें