नरेन्द्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ...राष्ट्रपति ने द... - CG Sandesh

नरेन्द्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ...राष्ट्रपति ने दिलाई शप​थ

नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम पद की शपथ ले ली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसी के साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है. 

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है. इस समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने शिरकत की.


अन्य सम्बंधित खबरें