CG : कोबरा सांप के डसने से मासूम की मौत - CG Sandesh

CG : कोबरा सांप के डसने से मासूम की मौत

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में कोबरा सांप के डसने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। सांप की काटने की जानकारी मासूम ने अपनी मां को दी थी। उपचार के लिए उसे अकलतरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। इस बीच रात्रि करीबन 12 बजे विजय ने अपनी मां को आवाज लगाकर उठाया और कहा की उसे सांप ने काटा है। बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। अस्पताल में जब डॉक्टर ने जांच किया तो उसकी सांसें नहीं चल रही थी। उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें