CG : पार्षद ने लोहे के रॉड से मारकर की युवक की निर्मम हत्या,... - CG Sandesh

CG : पार्षद ने लोहे के रॉड से मारकर की युवक की निर्मम हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने

जांजगीर-चांपा। जिले में एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिल रहा है, यहां आपसी रंजिश को लेकर पार्षद ने लोहे के रॉड से मार कर एक युवक की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वहीं नवागढ़ पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।


दरअसल पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र है, जहां नवागढ़ नगर पंचायत के पार्षद आनंद कश्यप ने आपसी रंजीत को लेकर लक्की केसरवानी नामक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे अधमरा कर दिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पार्षद ने युवक को गंभीर हालत में जगदीश कश्यप के किराना स्टोर के सामने छोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी आनंद कश्यप तुरंत नवागढ़ थाने पहुंचकर अपना जुर्म को कबूलते हुए सरेंडर कर दिया, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर नवागढ़ पुलिस टीम पहुंची और घायल युवक लक्की को 112 की मदद से तत्काल नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां लक्की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, बहरहाल मामले की जांच में अभी नवागढ़ पुलिस टीम जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें