आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियेाजना जांजगीर के क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 के आंगनबाड़ी केन्द्र 01 में सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 2 ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 08 वीं उत्तीर्ण तथा उसी वार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करना हो तो 11 दिसम्बर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे सीधे जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें