CG : नाबालिग बालिका को बहला, फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झां... - CG Sandesh

CG : नाबालिग बालिका को बहला, फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। नाबालिग बालिका को दिनांक 08/01/25 को रात्रि करीब 9.00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अप.क्रं. 03/25 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी समीर कुमार कुर्रे को मुखबिर सूचना के आधार से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से अपहृता नाबालिक बालिका को बरामद किया गया।


विवेचना दौरान आरोपी को घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया, जिसके द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें