आज शेयर बाजार में छाई तेजी, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में कितना उछाल…
शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 648.33 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 76 हजार 014.50 के स्तर पर बिजनेस कर रहा है. वहीं, निफ्टी में करीब 156.80 अंकों की बढ़त है. यह 22 हजार 985.95 के लेवल पर बिजनेस कर रहा है.
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है. आज बैंकिंग और आईटी शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, एफएमसीजी और ऑटो शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है.
जापान के निक्केई में 0.65 प्रतिशत की गिरावट
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद हैं.
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक 27 जनवरी को विदेशी इनवेस्टर्स (एफआईआई) ने 5 हजार 015 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. इस दौरान घरेलू इनवेस्टर्स (डीआईआई) ने 6 हजार 642 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे.
27 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 44 हजार 713 पर क्लोज हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 6 हजार 012 पर क्लोज हुआ. नैस्डैक इंडेक्स में 3.07 फीसदी की गिरावट आई.
कल बाजार में आई थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 27 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 824 अंकों की गिरावट के साथ 75 हजार 366 पर क्लोज हुआ था. वहीं निफ्टी में 263 अंकों की गिरावट रही. यह 22 हजार 829 के लेवल पर क्लोज हुआ था.