news-details

महासमुंद : थल सेना की भर्ती रैली एक जून को

भारतीय थल सेना की भर्ती रैली के लिए इच्छुक युवा आवेदक सेना की वेबसाईट में 2 अपै्रल से 16 मई 2019 तक ऑनलाईन पंजीयन कर जिला बिलासपुर में आगामी एक जून से प्रारंभ होने वाली भर्ती रैली में भाग ले सकते है। ऑनलाईन पंजीयन उपरांत 18 मई से इसी वेबसाईट अथवा आवेदक अपने ई-मेल एकाउस से रैली में सम्मिलित होने की तिथि की जानकारी तथा प्रवेश पत्र का पिं्रट आउट ले सकते है। आवेदन करने की विस्तृत जानकारी वेबसाईट से अपलोड भी की जा सकती है।

  
भर्ती रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.) पद के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक है। ग्रेडिंग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम क ग्रेड (33-40) और सभी विषयों का औसत ब ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत होना अनिवार्य है। आयु 17.5 से 21 वर्ष, कद 168 सेमी, वजन 50 किग्रा, सीना 77/82 इसी तरह सैनिक सामान्य ड्यूटी (अनुसूचित जनजाति) पद के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक है। ग्रेडिंग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम क ग्रेड (33-40) और सभी विषयों का औसत ब ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत होना अनिवार्य है। आयु 01.10.2017 को 17.5 से 21 वर्ष, कद 162 सेमी, वजन 48 किग्रा, सीना 77/82, सैनिक तकनीकी,सैनिक तकनीकी (एविएशन और एम्मनिशन परिक्षक) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं (50 प्रतिशत अंको में पास तथा प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो) अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।    




अन्य सम्बंधित खबरें