news

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

महासमुंद, 15 मई 2019/ भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार 2019-20 के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। दिशा-निर्देश के अनुरूप पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता, मापदण्ड के अनुसार स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित करने नियत समय में प्रस्तुत करने कहा गया है। पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन वेबसाईट (www.padmaawards.gov.in) के माध्यम से भरे जाएंगे। इस वेबसाईट से नियत पात्रता और मापदण्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  




अन्य सम्बंधित खबरें