news-details

कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क और हेल्पलाईन शुरू

देशव्यापी कोविड-19 महामारी को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाईन और हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से विद्यार्थी विश्वविद्यालय से संबंधित अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते है। साथ ही दर्ज समस्याओं की स्थिति की भी जांच कर सकते हैं। 

विद्यार्थियों के लिए हेल्पडेस्क की व्यवस्था इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय  IGKVMIS की वेबसाइट www.igkvmis.cg.nic.in और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित student corner app पर उपलब्ध है। इसके अलावा छात्रों के लिए हेल्पलाईन नंबर 0771-2972070 एवं ई-मेल ¼igkvmis.cg@gov.in½ भी जारी किया गया है। जिस पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें