शादी का सामान लेकर लौट रही ट्रेक्टर पलटी, 5 की मौत 2 घायल - CG Sandesh

शादी का सामान लेकर लौट रही ट्रेक्टर पलटी, 5 की मौत 2 घायल

एमपी के जबलपुर जिले में शादी का सामान लेकर लौट रही ट्रेक्टर पलटने से पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई हैं। जबकि दो लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। मरने वालों में चार नाबालिग बताये जा रहे हैं। मामला चरगवां थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। बताया गया की ट्रेक्टर का इंजन अनियंत्रित हो गया और ट्रेक्टर सड़क किनारे जा पलटी। इंजन पर बैठे पांच लोग दब गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना फ़ौरन पुलिस को दी गई जिसके बाद आनन-फानन में सभी शवों को बाहर निकला गया। यह पूरा हादसा कैसे हुआ इसकी जाँच की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया हैं। एक ही गाँव के पांच लोगों की मौत पर कोहराम मच गया हैं। जिस घर पर कुछ देर पहले ही शादी के जश्न में लोग डूबे थे वहां मातम पसर गया हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें