आबकारी घोटाला : सीएम केजरीवाल और के कविता की न्यायिक 7 मई तक... - CG Sandesh

आबकारी घोटाला : सीएम केजरीवाल और के कविता की न्यायिक 7 मई तक बढ़ाई गई

नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 मई तक के लिए बढ़ा दी है। दोनों ही इस मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो गई थी।

जेल में पहली बार दी गई इंसुलिन –


इस बीच, सोमवार को केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन दी गई। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में कम खुराक वाली इंसुलिन दी गई। उनका शुगर लेवल 217 था। एम्स टीम ने कहा था कि स्तर 200 पार होने पर उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है।

इससे पहले केजरीवाल की जेल में डाइट के मुद्दे पर सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पाया कि केजरीवाल को घर से भेजे जा रहे खाने में ऐसी चीजें शामिल थीं, जो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है। इस पर कोर्ट ने जेल अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी कि ऐसा खाना केजरीवाल तक कैसे पहुंच रहा है। इसके बाद कोर्ट ने डॉक्टरों का पैनल गठित कर उनकी सलाह के अनुसार इंसुलिन और डाइट देने का आदेश दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें