मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के दौरान 97% बारिश की सं... - CG Sandesh
नई दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के दौरान 97% बारिश की संभावना, मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान 15 मई को होगा जारी ।

किसानों के लिए खुशखबरी है। इस बरस भी मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के दौरान 97% बारिश की संभावना है। मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान 15 मई को जारी होगा। इसके बाद दूसरे चरण के मानसून के पूर्वानुमान जून की शुरुआत आएंगे।

भाजपा ने कर्नाटक के उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा - CG Sandesh
नई दिल्ली

भाजपा ने कर्नाटक के उम्मीदवारों के नाम पर की चर्चा

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। भाजपा ने इससे पहले 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

कर्नाटक चुनावः कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की - CG Sandesh
नई दिल्ली

कर्नाटक चुनावः कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडश्वेरी विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव।

कठुआ रेप मामला: भाजपा ने राहुल पर बोला हमला - CG Sandesh
नई दिल्ली

कठुआ रेप मामला: भाजपा ने राहुल पर बोला हमला

भाजपा ने कहा- सरकार कठुआ रेप मामले में उठा रही है कड़े कदम, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस आलाकमान करे जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष पर करे कड़ी कायवाही, गुलाम नबी आज़ाद से भी माफी की रखी मांग।

PM ने छत्तीसगढ़ से लौटकर की रमन सिंह की तारीफ, कहा- आपका काम... - CG Sandesh
नई दिल्ली

PM ने छत्तीसगढ़ से लौटकर की रमन सिंह की तारीफ, कहा- आपका काम सराहनीय

शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के काम से काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने जांगला में हुई सभा से लेकर दिल्ली पहुंचने तक सीएम व उनकी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि रमन जी अपने अनुभव और ज्ञान से छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा - CG Sandesh
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिन की फलस्तीन , संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं जहां उनका ध्यान इन देशों के साथ आपसी सहयोग को बढाने पर होगा।

सुप्रीम कोर्ट का 15 मार्च तक गोवा के सभी खदानों को बंद करने ... - CG Sandesh
नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट का 15 मार्च तक गोवा के सभी खदानों को बंद करने का आदेश

गोवा खनन घोटाले से जुड़े केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने 15 मार्च तक के लिए गोवा की सभी खदानें बंद करने का आदेश दिया है।

राफेल विमानों की खरीद रक्षा खरीद प्रक्रिया के अनुरूप: सरकार - CG Sandesh
नई दिल्ली

राफेल विमानों की खरीद रक्षा खरीद प्रक्रिया के अनुरूप: सरकार

सरकार ने कहा है कि फ्रांस के साथ अन्‍तर सरकारी समझौते के जरिये 36 राफेल विमानों की खरीद पूरी तरह से रक्षा खरीद प्रक्रिया के अनुरूप है।

राज्यसभा सभापति सदन की कार्यवाही बाधित होने से चिंतित - CG Sandesh
नई दिल्ली

राज्यसभा सभापति सदन की कार्यवाही बाधित होने से चिंतित

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन को बार-बार स्थगित करने को विवश किए जाने से लोगों में इसके प्रति बन रही नकारात्मक छवि पर गहरी चिंता व्यक्त की है। वेंकैया नायडू ने कहा कि जब से उन्होंने सभापति के रूप कार्यभार संभाला है, तब से विभिन्न पार्टियों के नेता नाराजगी जता रहे हैं कि उन्हें सदन में जनहित के मुद्दे उठाने से वंचित किया जा रहा है, क्योंकि कुछ पार्टियां रणनीति के तहत सदन की कार्यवाही बाधित कर स्थगित करने के लिए विवश कर रही हैं। सदन के नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभापति की भावनाओं का समर्थन किया है।

नागालैंड, मेघालय विधानसभा चुनाव में तेजी - CG Sandesh
नई दिल्ली

नागालैंड, मेघालय विधानसभा चुनाव में तेजी

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है, दोनों राज्यों में 27 फरवरी को होगा चुनाव, उधर, त्रिपुरा में भी अब चुनाव प्रचार में तेजी दिखने लगी है।