प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा - CG Sandesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की चार दिन की यात्रा पर कल रवाना होंगे। पीएम मोदी फलस्तीन जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। उनका पश्चिम एशिया और गल्फ देशों का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री 10 फरवरी को फलस्तीन के रामल्लाह जाएंगे। पीएम की इस यात्रा से ना केवल दोनों पक्षों के बीच परस्परिक रिश्ते और मजबूत होंगे बल्कि आर्थिक संबंधों को भी बढावा मिलेगा

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव होगा फलस्तीन। पीएम 10 फरवरी को फलस्तीन के रामल्लाह जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली रामल्लाह यात्रा होगी। पीएम मोदी की इस यात्रा से ना केवल दोनों पक्षों के बीच परस्परिक रिश्ते और मजबूत होंगे बल्कि आर्थिक संबंधों को भी बढावा मिलेगा। इस दौरान पीएम मोदी यासर अराफात को श्रद्धांजलि देने के साथ ही फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ एक बैठक करेंगे। महमूद अब्बास पिछले साल मई में भारत आए थे और जिस दौरान पीएम ने फलस्तीन के प्रति भारत के समर्थन का  भरोसा दिलाया था। भारत का कहना है कि फलस्तीन के प्रति उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।

वीओ-इसके बाद पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी की ये  दूसरी यूएई यात्रा होगी। इससे पहले अगस्त 2015 में वो यूएई गए थे। यूएई में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की वो 34 साल बाद पहली यात्रा थी। पीएम मोदी की इस यात्रा से  दोनों पक्षों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा। पीएम अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायेद के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करने के साथ ही दुबई में छठे वार्षिक विश्व प्रशासन शिखर सम्मेलन  को भी संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग का प्रमुख बिंदु है।

वीओ-द्विपक्षीय बैठकों के अलावा प्रधानमंत्री दुबई के अपने प्रवास में यहां ओपेरा हाउस में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और अबू धाबी में हिंदू मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

पीएम की यात्रा का अगला पडाव ओमान होगा जो पीएम मोदी की इस देश की पहली यात्रा होगी। ओमान में पीएम वहां के नेताओं के साथ द्पिक्षीय मुलाकातें करेंगे जिसमें व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर जोर होगा।

भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश मजबूत बना हुआ है और सरकार का जोर इसे और बढाने पर है ।पीएम इसके लिए ओमान के बडी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे।  पीएम मोदी मस्कट में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और साथ ही एक शिव मंदिर और मस्जिद का भी दौरा करेंगे।

कुल मिलाकर पीएम का ये दौरा छोटा भले हो लेकिन इस दौरान वो तीन देशों की यात्रा करके विदेश नीति को मजबूत करेंगे। हाल के दिनों में पूर्व के देशों के साथ संबंधों को नयी ऊंचाई देने के बाद पीएम मोदी और सरकार का ध्यान पश्चिम एशिया और गल्फ देशों के साथ संबंधों का नया अध्याय लिखने जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें