कर्नाटक चुनावः कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज रविवार को अपने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों में करीब दो सौ सीट पर प्रत्याशी पहले ही तय कर लिए गए थे। पार्टी ने आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। सूची से तय हो गया है कि सिद्धारमैया चांमुडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके बेटे यथींद्र वरुणा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें