सिंघोड़ा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल की चोरी - CG Sandesh

सिंघोड़ा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल की चोरी

सिंघोड़ा थाने में ग्राम परसकोल निवासी व्यक्ति ने घर के सामने खड़ी मोटर सायकल की चोरी की शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम परसकोल निवासी महादेव सिदार पिता स्व भागीरथी सिदार उम्र 45 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 24 जुलाई को रात करीब 9 बजे उसने अपनी मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 13 AT 2901 को अपने घर के सामने खडी किया था.

अगले दिन सुबह करीबन 7 देखा तो मेरा मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी. गांव के आसपास एवं मोहल्ले मे जाकर पता तलाश के बाद भी नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. चोरी हुई बाइक की कीमत लगभग 20,000 रूपये बताई गई.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें