सरायपाली : ट्रांसफॉर्मर को खंभे से गिराकर सामानों की चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रांसफॉर्मर को खंभे से गिराकर सामानों की चोरी

बलौदा विद्युत् वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम मुडपहार में नाला किनारे स्थित ट्रांसफॉर्मर से कॉयल, ऑयल सहित अन्य सामानों की चोरी की शिकायत के बाद बलौदा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

कनिष्ठ अभियंता कोमल साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 24-25 जुलाई की दरमियानी रात 25 के.वी.ए. ट्रांसफॉर्मर से अज्ञात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर को खंभे से गिराकर कॉयल, ऑयल इत्यादि चोरी कर ले गये हैं. इसके कारण उक्त ट्रांसफॉर्मर उपयोग लायक नहीं रहा, जिससे विद्युत कंपनी को रू 30,000 की आर्थिक क्षति हुई है.

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(e) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें