सरायपाली : 18 वर्षीय युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने दो मामलों में की कार्रवाई
सरायपाली पुलिस ने केन्दुढार और दर्राभाठा में अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.
सरायपाली पुलिस ने 31 जुलाई को मुखबीर की सूचना पर हनुमान मंदिर केन्दुढार के पास मेन रोड सरायपाली से सागरपाली मार्ग पर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे आरोपी युवक प्रताप भास्कर पिता संतोष भास्कर उम्र 18 वर्ष निवासी झालपाली को घेराबंदी कर पकड़ा.
उसके कब्जे से एक हल्का नीला रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा 01-01 लीटर वाली 03 प्लास्टिक बाटल में 03 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती करीबन 600 रूपये बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
दर्राभाठा से आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा के विद्युत सब स्टेशन के पास शराब बिक्री के लिए रखे आरोपी रामलखन नायक पिता हीरालाल नायक उम्र 49 साल निवासी पाटसेन्द्री को मुखबिर की सुचना पर पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अन्दर 02-02 लीटर वाली 02 प्लास्टिक बाटल में भरा 04 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती करीबन 800 रूपये जप्त किया गया. मामले में धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.