सिंघोड़ा : बिजली खम्भे में लगे केबल तार की चोरी - CG Sandesh

सिंघोड़ा : बिजली खम्भे में लगे केबल तार की चोरी

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गहनाखार के खेत में स्थित बिजली खम्भा में लगे विद्युत केबल तार चोरी हो गई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

कोमल साहू पिता राम खिलावन साहू उम्र 36 साल छत्तीसगढ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड छुईपाली में कनिष्ठ अभियंता के रूप में पदस्थ है.

कोमल ने बताया कि इस कार्यालय अंतर्गत ग्राम गहनाखार के खेत में स्थित बिजली खम्भा में लगे विद्युत केबल तार पुरानी इस्तेमाली जो लगभग 300 मीटर कीमती करीबन 85000 रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 303(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें